सबसे तेज और ज्यादा प्राइमोजेम्स पाने के लिए प्लेयर्स को Genshin Impact Redeem Codes की जरूरत पड़ती है। इस लोकप्रिय ओपन-वर्ल्ड एक्शन RPG गेम की सबसे खास बात इसका विशाल खुली दुनिया, शानदार कहानी और लगातार आने वाले नए कैरेक्टर्स हैं। लेकिन इन सभी चीजों का आनंद लेने के लिए खिलाड़ियों को प्राइमोजेम्स की जरूरत होती है।
Primogems Genshin Impact की मुख्य प्रीमियम करेंसी है, जिसका उपयोग Wishes (गचा सिस्टम) के जरिए नए कैरेक्टर्स और वेपन्स पाने के लिए किया जाता है। चूंकि हर खिलाड़ी हर बार पैसे खर्च नहीं कर सकता, इसलिए फ्री में प्राइमोजेम्स कमाने के तरीके जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
यह आर्टिकल पूरी तरह से यूजफुल जानकारी से भरा हुआ है, जिसमे आपको HoYoverse द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट रिडीम कोड्स, बिना किसी कोड के 60 प्राइमोजेम्स पाने का तरीका और साथ ही कई अन्य सुरक्षित और ऑफिशियल मेथड्स जिनसे आप नियमित रूप से प्राइमोजेम्स कमा सकते हैं।
Updated Genshin Impact Redeem Codes List
Genshin Redeem Code प्राइमोजेम्स पाने का सबसे तेज़ और आसान तरीका होते हैं। HoYoverse समय-समय पर खास इवेंट्स, लाइवस्ट्रीम्स और सेलिब्रेशंस के दौरान नए कोड्स जारी करता है।
नीचे कुछ हाल ही में जारी हुए रिडीम कोड्स दिए गए हैं (नए कोड्स जारी होने पर इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है):
RFVEZO83458Q
GENSHINGIFT (Often Works for New/Returning Users) – 50 Primogems, 3 Hero’s Wit
8BHA0KFRG94K – 60 Primogem and 5 Adventurer’s Experience
BLINYMOIBLINY –20,000 Mora, 3 Hero’s Wit, 1 Crepes Suzette, 1 Thunderclap Slash!, 1 Midsommar Torte, 1 Tea Break Pancakes, 2 Teyvat Fried Egg and 1 Long Night Alight
8X73KH58KDHN –60 Primogems, 5 Adventurer’s Experience
GS64YTW65O – 30,000 Mora, 3 Hero’s Wit, 5 Mystic Enhancement Ore, 3 Vayuda Turquoise Sliver and 3 Teachings of Freedom
LTT3DVKVLUQZ – 30 Primogem, 20,000 Mora and 3 Broken Drive Shafts
ध्यान दें
Genshin Impact Redeem Codes आमतौर पर सीमित समय (12-24 घंटे) के लिए ही वैध होते हैं। इसलिए जैसे ही आपको नया कोड मिले, उसे तुरंत रिडीम करना चाहिए।
Genshin Code रिडीम करने की प्रक्रिया
नए खिलाड़ियों को रिडीम प्रक्रिया थोड़ा अजीब लगती है, क्योंकि वे डरते हैं कि कहीं कोई गलती न हो जाए, लेकिन यह बहुत आसान है। आप बस नीचे दिए गए चरणबद्ध स्टेप्स को फॉलो करें:
- Genshin Impact की Official Redemption Page पर जाएं।
- अपने HoYoverse अकाउंट से लॉग-इन करें।
- सही सर्वर चुनें (Asia / Europe / America)।
- अपने कैरेक्टर का नाम डालें।
- Redeem Code इंटर करें और एक बार ठीक से चेक करें कि कहीं कोई एक्स्ट्रा स्पेस या अंक तो नही जुड़ा है।
- कोड सही से दर्ज करने के बाद Redeem पर क्लिक करें।
इसके बाद रिवार्ड्स अपने इन-गेम मेल बॉक्स में चेक करें।
बिना कोड के 60 Primogems फ्री कैसे पाएं?
बहुत सारे खिलाड़ी सोचते हैं कि प्राइमोजेम्स पाने का एकमात्र तरीका रिडीम कोड्स हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक बहुत ही आसान और भरोसेमंद तरीका है जिससे आप हर महीने लगभग 60 Primogems बिना रिडीम कोड के पा सकते हैं।
HoYoLAB Daily Check-in Method
HoYoLAB, HoYoverse का ऑफिशियल कम्युनिटी प्लेटफ़ॉर्म है, जहां खिलाड़ी Daily check-in करके रिवार्ड्स कमा सकते हैं।
ये तरीका अपनाएं – सबसे पहले HoYoLAB ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें > अपने Genshin Impact अकाउंट से लॉग-इन करें > Daily Check-in सेक्शन में जाएं > हर दिन Check-in करें।
Daily Check-in से मिलने वाले रिवार्ड्स – इन-गेम आइटम्स जैसे हथियार, नये कैरेक्टर्स, पॉवर आदि को को बढ़ाने वाले रेयर आइटम्स, Mora, EXP Books और महीने में कुल मिलाकर लगभग 60 प्राइमोजेम्स।
यह मेथड सरल, सुरक्षित और पूरी तरह ऑफिशियल है। अगर आप इसे प्रतिदिन करते हैं, तो बिना किसी मेहनत के अतिरिक्त रिवार्ड्स मिलते रहेंगे।
पहली बार Check-in करने पर Bonus
जब कोई यूजर पहली बार HoYoLAB पर चेक-इन करता है, तो उसे एक स्पेशल बोनस भी मिल सकता है। इसमें प्राइमोजेम्स और अन्य उपयोगी संसाधन शामिल होते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक इस ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है, तो यह सही समय है।
प्राइमोजेम्स कमाने के अन्य तरीके (गाइड)
Genshin Redeem code और HoYoLAB के अलावा भी कई बेहतरीन तरीके मौजूद हैं जिनसे आप लगातार प्राइमोजेम्स (Primos) कमा सकते हैं। उन्हें क्रमानुसार विस्तार से समझते हैं:
1. Daily Commissions (सबसे विश्वसनीय तरीका)
जब आप एक निश्चित लेवल पर पहुँचते हैं, तो आपको Daily commissions मिलते हैं। ये एक प्रकार से छोटे-छोटे मिशन होते हैं, जिन्हें पूरा करना होता है। यह Genshin Impact में Primos पाने का सबसे कंसिस्टेंट साधन है।
डेली चार कमिशंस पूरा करें और Katheryne से रिवॉर्ड क्लेम करें। कुल मिलाकर इस मेथड से आप हर दिन 60 Primos पाते हैं, जो महीने में 1800 Primos होते हैं।
2. Limited-Time Events (सबसे ज्यादा रिवार्ड्स)
इवेंट्स Genshin Impact का सबसे रिवार्डिंग हिस्सा होते हैं। हर नए वर्जन अपडेट के साथ नए इवेंट्स भी आते हैं, जिसमें आप आसान मिशनों को पूरा करके रिवार्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। प्रति इवेंट की बात करें तो 300-1000 से अधिक Primos मिलते हैं। अगर आप सभी इवेंट्स को पूरा करते हैं, तो यह फ्री रिवार्ड्स पाने का सबसे बड़ा सोर्स बन सकता है।
3. Spiral Abyss
Spiral Abyss एक चुनौतीपूर्ण Endgame मोड है। यह सर्वर समयानुसार, हर महीने के 16 तारीख हो सुबह 4:00 बजे रिसेट होता है। इसमें आप फ्लोर्स (Floors) को पार करते हैं, तो रिवार्ड्स मिलता है।
इसके मुख्यतः दो भाग होते हैं, जिनमें पहले भाग में 1-8 Floors और दूसरे भाग में 9-12 Floors होते हैं। अगर खिलाड़ी सभी स्टार्स हासिल कर लें, तो अब 9-12 Floors से 800 Primos प्राप्त कर सकते हैं। यह अनुभवी खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा तरीका है।
4. स्टोरी और World Quests
गेम की कहानी को आगे बढ़ाने से भी Primos मिलते हैं। Archon, Story और World Quests एक तरह के मिशन होते हैं, जो दुनिया के विभिन्न स्थानों और कहानियों की जानकारी देते हैं। हर क्वेस्ट में 20–100+ Primos मिल सकते हैं।
5. Exploration (Hidden Treasure)
अक्सर खिलाड़ी Exploration को नज़रअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह बहुत मूल्यवान (Valuable) है। इसके लिए ये करें, Chests खोलें > Teleport Waypoints अनलॉक करें > Statue of Seven अपग्रेड करें। नये क्षेत्रों या इलाकों में Exploration से कई सारे Primos मिल सकते हैं।
6. Achievements
जब आप नई दुनिया की खोज करते हैं, तो आपको छिपे हुए अचिवमेंट्स मिलते हैं, जिन्हें पूरा करने पर पुरस्कार मिलते हैं। आसान अचिवमेंट्स को पूरा करने से 5 और कठिन अचिवमेंट्स को पूरा करने पर 10–20 Primos मिल सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इससे अच्छा प्राइमोजेम्स इकट्ठा किया जा सकता है।
7. Livestream Codes
जब भी कोई नया वर्जन अपडेट आता है, तो उससे पहले Genshin Impact का लाइवस्ट्रीम होता है। इस दौरान तीन स्पेशल रिडीम कोड्स जारी किए जाते हैं, जिनमे कुल मिलाकर 300 Primos होते हैं। याद रहें! ये Genshin Redeem Codes सिर्फ 12–24 घंटे के लिए वैध होते हैं, इसलिए इस मौके को हाथ से जाने न दें।
ये सभी तरीके पूरी तरह से सुरक्षित और वैध हैं , जिनके जरिए आप बिना Genshin Redeem Codes के प्राइमोजेम्स अर्जित कर जितने भी प्रीमियम आइटम्स हैं उन्हें अनलॉक कर सकते हैं।
F2P प्लेयर्स हर महीने कितने Primogems कमा सकते हैं
अगर कोई फ्री-टू-प्ले खिलाड़ी हैं और वह यहाँ बताए गए सभी मेथड्स का सही उपयोग करता है, तो हर महीने लगभग 4000–5000 प्राइमोजेम्स कमा सकता है। इस तालिका के माध्यम से समझते हैं:
| Method | Primos |
|---|---|
| Daily Commissions | 1800 |
| Events | 1000–2000 |
| Spiral Abyss | 1200 |
| HoYoLAB | 60 |
| Genshin Redeem Codes | 300 |
प्लेयर्स के लिए जरूरी टिप्स
एक प्रो प्लेयर बनने के लिए निचे बताए गए जरूरी पॉइंट्स को फॉलो करें:
- प्राइमोजेम्स को बेवजह खर्च न करें।
- लिमिटेड बैनर कैरेक्टर्स के लिए बचाकर रखें।
- डेली लॉग-इन को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं।
- इवेंट्स कभी मिस न करें।
- HoYoLAB चेक-इन को रूटीन में शामिल करें।
सारांश (Final Verdict)
सबसे फ़ास्ट रिवार्ड्स पाने के लिए रिडीम कोड्स बढ़िया विकल्प है, इसके लिए आपको लाइवस्ट्रीम्स पर नजर रखना चाहिए। HoYoLAB एक पेसिव इनकम (Passive Income) की तरह करता है, जहाँ आप धीरे-धीरे रिवार्ड्स इकट्ठा करते जाते हैं। नियमित रूप से रिवार्ड्स अर्जित करने के लिए डेली कमिशंस अच्छा सोर्स है।
यदि कोई प्लेयर हाई रिवार्ड्स की तलाश में हैं, तो उसे Limited-Time Events में भाग लेना चाहिए। इन सभी तरीकों को कंबाइन रूप से अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से आप हर महीने आसानी से बड़ी मात्रा में प्राइमोजेम्स कलेक्ट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के समय में Genshin Impact एक ऐसा गेम है जो अपने यूजर्स को सबसे ज्यादा सुविधाएं प्रदान करता है। अब खिलाड़ियों के लिए मुफ्त प्राइमोजेम्स पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। रिडीम कोड्स, HoYoLAB चेक-इन और सही इन-गेम एक्टिविटीज के जरिए बिना पैसे खर्च किए भी अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें – ₹1000 Google Play Store Free Redeem Code (लिमिटेड यूजर्स के लिए)
अगर आप ऊपर बताए गए सभी तरीकों को अपनी आदत का हिस्सा बनाते हैं, तो आप एक स्मार्ट और कुशल खिलाड़ी बन सकते हैं।
Genshin Impact में 5 स्टार कैरेक्टर कैसे प्राप्त करें?
5 स्टार पाने का मुख्य तरीका विश (गचा) सिस्टम है। इसमें सामान्यतः 90 विश पर 5 स्टार कैरेक्टर मिल सकते हैं। इसे फ्री में पाने के लिए Anniversary, इवेंट्स और वेब इवेंट्स और रिडीम कोड जैसे आयोजनों में भाग लें।
Genshin Impact लाइवस्ट्रीम क्या है?
लाइवस्ट्रीम एक ऑफिशियल इवेंट हैं, जिसमें HoYoverse द्वारा आने वाले हर नये अपडेट की जानकारी दी जाती है। इस दौरान तीन रिडीम कोड्स जारी किए जाते हैं, जिसमे 300 के आसपास प्राइमोजेम्स मिलते हैं।

