IPL 2025, 18 May का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बिच खेला गया, जिसमे गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट हराया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहाँ पर दोनों टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात ने इस सीजन के अपने 12 मैचो में 9 में जीत हासिल करके प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।
दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये थे, जिसे गुजरात टाइटंस ने बिना कोई विकेट गवाएं 19 ओवर में 205 रन बनाकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। यह बिना विकेट खोये IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है, इसके पहले यह रिकॉर्ड KKR के नाम था जिसने राजकोट में 2017 में GT के खिलाफ यह कारनामा किया था। इस मैच की खास बात यह है कि गुजरात की इस एकतरफा जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भी प्लेऑफ में जगह पक्की हो चुकी है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल बने मैच विनर
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की यह पारी सबसे बड़ा रन चेज करने के मामले में IPL के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर चुकी है। इस मैच में साई सुदर्शन ने अपने बल्लेबाजी का लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 61 बॉल पर नाबाद 108 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

शुभमन गिल ने भी अपनी कप्तानी का जलवा बिखेरते हुए 53 बॉल पर नाबाद 93 रन की बेहतरीन पारी खेली। वे सिर्फ 7 रन से अपना शतक पूरा करने से दूर रह गए। लेकिन गिल ने इस सीजन का 1000वां सिक्स अपने नाम कर लिया, उन्होंने विपराज निगम द्वारा फेंकी जा रही 11वें ओवर की चौथी गेंद पर यह कारनामा किया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने 114 बॉल पर 205 रन की एक यादगार ओपनिंग साझेदारी किया।

दिल्ली की ओर से केएल राहुल का शतक
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत शानदार शतक लगाया, परन्तु उनकी ये शतक टीम को जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने 65 बॉल पर नाबाद 112 रन की विश्वसनीय पारी खेली। इसके साथ ही केएल राहुल द्वारा खेली गई 65 गेंदे, इस सीजन में किसी बल्लेबाज खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदे है। इतना ही नहीं, वे T-20 में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

T-20 में फास्टेस्ट 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में आये दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते है, लेकिन यहाँ हम बात कर रहें है T-20 में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में। निचे टेबल में देखें और जाने की वे कौन-कौन से खिलाड़ी है जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है।
खिलाड़ी | इनिंग |
क्रिस गेल | 213 |
बाबर आजम | 218 |
केएल राहुल | 224 |
विराट कोहली | 243 |
मोहम्मद रिजवान | 244 |
IPL में बिना विकेट गवाएं हाईएस्ट रन चेज करने वाले टीम
जब भी बड़ा स्कोर बनता है तो विरोधी टीम के ऊपर दबाव होता है, ऐसे में खिलाड़ी अपना संतुलन खोकर विकेट गवां बैठता है। बिना विकेट गवाएं रन चेज करने जैसी घटना कभी-कभी देखने को मिलती है और जब ऐसी स्थिति बनती है, तो मैच काफी रोमांचक हो जाता है। IPL में बिना विकेट गवाएं हाईएस्ट रन चेज करने वाले टीमों के नाम हैं –
टीम | ओवर | स्कोर | मैदान | खिलाफ | वर्ष |
GT | 19 | 205/0 | दिल्ली | DC | 2025 |
KKR | 14.5 | 184/0 | राजकोट | GT | 2017 |
CSK | 17.4 | 181/0 | दुबई | PBKS | 2020 |
RCB | 16.3 | 181/0 | वानखेड़े | RR | 2021 |