Hindi BeginHindi BeginHindi Begin
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • खेल
  • शिक्षा
  • गेमिंग
  • तकनीकी
रीडिंग: Chhattisgarh Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द दस्तक दे सकता है मानसून
नई अपडेट
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Hindi BeginHindi Begin
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • खेल
  • शिक्षा
  • गेमिंग
  • तकनीकी
Follow US
राज्य की खबर

Chhattisgarh Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

वैभव जोशी
Byवैभव जोशी
सहा. लेखक
अपडेट: 23 मई 2025
3 मि. समय
chhattisgarh-monsoon-update

छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह खुशी की खबर है कि अब उन्हें मानसून का ज्यादा दिनों तक इन्तेजार करना नहीं पड़ेगा, क्योकि इस साल मानसून पहले कुछ सालों की अपेक्षा बहुत जल्द ही दस्तक देने वाली है। पूरे देश की बात की जाए तो दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले केरल राज्य में दस्तक देती है, उसके बाद ही यह अलग-अलग राज्यों में पहुचती है।

केरल में मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून 27 मई को ही केरल में प्रवेश कर जायेगा। अगर मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले आता है, तो इससे 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दिया था।

छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा?

प्रतिवर्षानुसार छत्तीसगढ़ में मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है। यह 13 जून को जगदलपुर, 16 जून को रायपुर और 21 जून को अम्बिकापुर पहुंचता है। इसके बाद यह प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचता है। लेकिन इस साल मानसून सामान्य तिथि से पहले दस्तक दे रही है इसीलिए छत्तीसगढ़ में भी जल्दी आने की सम्भावना है। मानसून जल्दी आने से प्रदेश में बारिश होने की सम्भावना बढ़ जाती है, इससे तापमान कम होगा और लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD के अनुसार

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताज़ा जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून सामान्य से थोडा ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। सबसे पहले प्रदेश के दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में बारिश की शुरुआत होती है। इसके कुछ दिनों बाद रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अन्य जिलों में पहुँचती है।

किसानों में खुशियों की लहर:

मानसून के आने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान और सुकून झलकने लगता है। किसान मानसून के आने से पहले ही खेतों की मरम्मत, बीज और खाद संग्रहित करके रख लेते हैं। छत्तीसगढ़ की प्रमुख खरीफ फसलें धान, मक्का और अरहर है। किसान पहले से ही तयारी में रहते हैं इसलिए मानसून आने के बाद पहली बारिश से ही खेतों में बुआई का काम शुरू कर देते हैं। कुल मिलाकर मानसून छत्तीसगढ़ में आशा, फसल और सद्भाव लेकर आता है।

वर्तमान में प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा है?

अभी प्रदेश में मानसून ने दस्तक नहीं दिया है लेकिन फिर भी वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-तूफान, ओले और झमाझम बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है। ख़बरों के अनुसार आने वाले 5 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

टैग:Chhattisgarh weather
इस लेख को साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

अधिक अपडेट के लिए फॉलो करें

FacebookLike
InstagramFollow
TelegramFollow
Google NewsFollow
- Advertisement -
Ad image
कॉपीराइट © 2025-26 - हिंदी बिगिन | सर्वाधिकार सुरक्षित
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें
  • गोपनियता निति
adbanner