Hindi BeginHindi BeginHindi Begin
  • धार्मिक
  • खेल
  • शिक्षा
  • गेमिंग
  • तकनीकी
Reading: BGMI 4.2 Update में खिलाड़ियों के लिए नए Gameplay Mode और Features जोड़े गए
नई अपडेट
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Hindi BeginHindi Begin
  • धार्मिक
  • खेल
  • शिक्षा
  • गेमिंग
  • तकनीकी
Follow US
गेमिंग

BGMI 4.2 Update में खिलाड़ियों के लिए नए Gameplay Mode और Features जोड़े गए

किशोर साहू
किशोर साहू
Byकिशोर साहू
गेमिंग एक्सपर्ट
किशोर साहू कंप्यूटर विषय में स्नातक हैं और उन्हें गेमिंग व डिजिटल रिवॉर्ड प्लेटफ़ॉर्म्स का 6+ वर्षों का अनुभव है। वे लोकप्रिय गेम निर्माताओं और गेमिंग...
- गेमिंग एक्सपर्ट
समय: 10 मि.
BGMI 4.2 Update में खिलाड़ियों के लिए जोड़े गए नए Features

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है, और वह यह कि BGMI 4.2 Update जारी कर दिया गया है। Krafton ने भारतीय यूज़र्स को बेहतर गेमिंग अनुभव देने के उद्देश्य से इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इस अपडेट में Primewood Genesis नाम का एक नया मोड शामिल किया गया है, जो फिलहाल सबसे ज़्यादा चर्चा में बना हुआ है।

इसके साथ ही खिलाड़ियों को उन्नत किस्म के हथियार भी देखने को मिलेंगे, जिससे वे बैटलग्राउंड में नई क्षमताएँ हासिल कर सकेंगे। डेवलपर्स ने गेम को और मज़ेदार बनाने पर खास ध्यान दिया है। इस नए गेमप्ले में मनोरंजन और रोमांच का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

जहाँ तक मैं देख और समझ पा रहा हूँ, यह अपडेट आम खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें भोजपुरी वॉयस पैक भी जोड़ा गया है, जो एक भारतीय क्षेत्रीय कंटेंट है। इसके अलावा, एक लोकप्रिय भारतीय बाइक ब्रांड को भी गेम में शामिल किया गया है, जिसे खरीदने का सपना लगभग हर भारतीय युवा देखता है। BGMI 4.2 अपडेट में किए गए सभी नए फीचर्स और बदलावों की जानकारी यहाँ दी गई है।

BGMI 4.2 Update रिलीज़ डेट

Krafton India ने 15 जनवरी 2026 को BGMI 4.2 Update जारी कर दिया है। सर्वर पर ज़्यादा भार न पड़े, इसलिए इस अपडेट को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से रोलआउट किया गया। Android और iOS दोनों यूज़र्स को एक ही दिन अपडेट मिला, हालांकि दोनों प्लेटफॉर्म की रिलीज़ टाइमिंग में थोड़ा अंतर रहा।

फिलहाल यह अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों यूज़र्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो चुका है। Google Play Store पर गेम का साइज करीब 1.2 GB दिखाया जा रहा है, इसलिए सभी खिलाड़ी BGMI 4.2 डाउनलोड करने से पहले अपने डिवाइस की स्टोरेज और इंटरनेट कनेक्शन को मज़बूत रखें।

Primewood Genesis थीम मोड

प्राइमवुड जेनेसिस थीम मोड में खिलाड़ियों को एक बिल्कुल अलग तरह की गेमिंग दुनिया देखने को मिलेगी, क्योंकि इसे प्रकृति से प्रेरित एक काल्पनिक और जादुई जंगल में सेट किया गया है। यहाँ मिलने वाले सभी एलिमेंट्स किसी न किसी तरह से प्रकृति से जुड़े हुए हैं। इस नए मोड में खास तरह के पौधे, हाई लूट जोन और जीवन वृक्ष (Tree of Life) जैसे इंटरैक्टिव एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।

इन एलिमेंट्स के अलावा, नए इन-गेम आइटम्स और विशेष क्षमताएँ भी जोड़ी गई हैं, जिनमें गोल्डन फ्रूट खास है। इस फ्रूट का इस्तेमाल लड़ाई के दौरान सुरक्षात्मक कवर के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ जहरीले फूल भी शामिल किए गए हैं, जो मुकाबले के समय खिलाड़ियों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। वहीं, कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनसे हथियार और ज़रूरी सप्लाई मिलती है।

BGMI x Royal Enfield Collab अब गेम में लाइव

Battlegrounds Mobile India और Royal Enfield के बीच हुए इस collaboration को गेम के सबसे बड़े Updates में से एक माना जा रहा है। इस सहयोग के तहत लोकप्रिय बाइक ब्रांड की Royal Enfield 350 और Continental GT 650 मोटरसाइकिलो को BGMI 4.2 Update जारी होने के कुछ दिनों बाद, 19 जनवरी से खिलाड़ियों के लिए लाइव किया गया।

इतना ही नहीं, इस कोलैबोरेशन के तहत 19 जनवरी से 22 जनवरी तक SPIN इवेंट्स भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें रॉयल एनफील्ड थीम से जुड़े कई खास आइटम्स और रिवॉर्ड्स मिलेंगे। इन इवेंट्स के दौरान खिलाड़ियों को Bullet Line – P90 गन स्किन, Revel 01 सेट, CrankGuard हेलमेट और Roadborn Rucksack बैकपैक जैसे विशेष इन-गेम आइटम्स हासिल करने का मौका मिलेगा।

हथियारों और Gameplay में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

किसी भी सरवाईवल गेम में दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए हथियारों की ज़रूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Krafton India ने हथियारों के संतुलन में बदलाव किया है। इसके तहत AKM और M762 की ताकत को बढ़ाया गया है, जबकि शॉटगन को थोड़ा कम शक्तिशाली किया गया है।

Trending Topics

Google Play free redeem codes
Today’s Google Play Free Redeem Codes: Rs 10, 30, 50, 80
Google Play 1000 Free Redeem Code Everyday
Google Play ₹1000 Free Redeem Code Everyday, 2026
Free Redeem Codes Google Play Store
Rs. 15, 20, 30, 40, 50 Free Redeem Codes Google Play Store: आज का कोड अपलोड हो गया है, अभी रिडीम करें

इस नए अपडेट में खिलाड़ियों को हनी बैजर नाम का एक नया हथियार इस्तेमाल करने को मिलेगा। इस पावरफुल हथियार की खास बात यह है कि युद्ध के दौरान दुश्मन को मार गिराने के बाद खिलाड़ियों को ठीक करने करने में मदद करता है। इसके अलावा, गेमप्ले में भी कुछ महत्वपूर्ण सुधार किये गए हैं, जिनमें बेहतर जायरोस्कोप निशाना, स्मूथ कंट्रोल और लैंडिंग से ठीक पहले पैराशूट खोलने जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

BGMI 4.2 Update में जोड़े गए नए Features

नए फीचर्स की बात करें, तो इस नवीनतम अपडेट में गेम में थॉर्न स्कॉर्पियन और चेरी ब्लॉसम डियर जैसे नए राइड्स शामिल किए गए हैं। इनमें खास क्षमताएँ होती हैं, जो खिलाड़ियों को वाहन चलाते समय शूट करने, तेज़ गति से आगे बढ़ने और आसानी से भागने की सुविधा देती हैं। इसके अलावा फ्लोरा विंग्स नाम की एक नई क्षमता भी जोड़ी गई है, जिसकी मदद से खिलाड़ी हवा में उड़ सकते हैं और ऊँची जगहों तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

इस नए अपडेट में पेश किया गया प्राइम आई फीचर खिलाड़ियों को बैरियर, टेलीपोर्ट और हील जैसी क्षमताएँ प्रदान करता है। वहीं, मेट्रो रॉयल मोड में स्काईहाई स्पेक्टेकल को वापस लाया गया है। इसके साथ ही नए रॉयल पास के ज़रिए खिलाड़ियों को कई नए इन-गेम आइटम्स भी देखने को मिलेंगे।

BGMI 4.2 डाउनलोड Process

यह बहुत आसान प्रक्रिया है, BGMI 4.2 Update डाउनलोड करने के लिए एंड्राइड (Android) और आईओएस (ios) पर दोनों की प्रक्रिया अलग है। इन चरणबद्ध तरीके को फॉलो करें और अपने पसंदीदा डिवाइस में गेम का मज़ा लें:

एंड्राइड यूजर्स के लिए Download Process

  1. अपने एंड्राइड डिवाइस में Google Play Store ओपन करें।
  2. ऊपर दाई कोने में प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।
  3. अब Manage Apps & Device के विकल्प को चुनें।
  4. यहाँ Updates Available सेक्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  5. Battlegrounds Mobile India (BGMI) सेलेक्ट करके अपडेट बटन दबायें।

आईओएस (ios) यूजर्स के लिए Download Process

  • अपने iPhone में Apple App Store पर जायें।
  • प्रोफाइल पर टैप करें और अपडेट के लिए BGMI ढूंढे।
  • BGMI ढूंढने के बाद अपडेट बटन पर क्लिक करें।

गेम डाउनलोड करने के लिए हमेशा Official Sources का ही इस्तेमाल करें और किसी भी थर्ड-पार्टी APK पर भरोसा न करें। अविश्वसनीय स्रोतों से APK डाउनलोड करने का मतलब है गेम में लैग या क्रैश जैसी समस्याओं को निमंत्रण देना। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो ऐसे Sources से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

ये BGMI Free Redeem Codes Try करके देखो

BGMI के रिडीम कोड पाना इतना भी आसान नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर चिल्ला-चिल्लाकर बताया जाता है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ, क्योंकि ऑफिशियल BGMI द्वारा जारी किया गया हर रिडीम कोड आमतौर पर सिर्फ शुरुआती 10 खिलाड़ियों के लिए ही काम करता है। अब ज़रा सोचिए! जब भारत में इस गेम के लाखों खिलाड़ी हैं, तो क्या ऐसे में सभी को कोड मिल पाना संभव है? बिल्कुल नहीं।

यहाँ कुछ BGMI Free Redeem Codes दिए गए हैं, जिन्हें इंटरनेट से एकत्रित किया गया है। आप चाहें तो इन्हें एक बार Try करके देख सकते हैं, लेकिन ये काम करेंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

BGMI रिडीम कोडइन-गेम आइटम्स
RNUZBZ9QQAKM Glacier Skin
BMTCZBZMFSPretty in Pink set
GPHZDBTFZM24UUMP9 Skin
UKUZBZGWFFree Fireworks
5FG10D33Falcon and Free Emotes
BMTFZBZQNCFree Drifter Set
TIFZBHZK4AFree Outfit
TQIZBz76F3 Free Motorcycle
SD14G84FCCFree Skin for KAR98
PGHZDBTFZ95UM416 Skin

Battlegrounds Mobile India में प्रीमियम इन-गेम आइटम्स खरीदने के लिए UC (Unknown Cash) की ज़रूरत पड़ती है, जिसके लिए खिलाड़ियों को असली पैसे खर्च करने होते हैं। हालांकि, अगर आप Google Play Store रिडीम कोड्स का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो उनसे मिलने वाले बैलेंस की मदद से कुछ पेड आइटम्स बिना सीधे पैसे खर्च किए खरीदे जा सकते हैं।

इसके लिए नीचे दिए गए वेब पेज पर विज़िट करें:

  • Google Play Recharge Codes: पहले क्लेम करने वाले को ही रिवॉर्ड मिलेगा।
  • Free Google Play Credits पाने के लिए ये Methods अपनाएं।

अधिक पूछे जाने वाले सवाल

क्या BGMI 4.2 अपडेट जारी हो गया है?

जी हाँ, अब यह गेम अपडेट के साथ खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हो चुका है। यूज़र अपने डिवाइस के अनुसार Google Play Store या Apple App Store से गेम डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत का नम्बर 1 BGMI खिलाड़ी कौन है?

जोनाथन अमरलाल, जिन्हें एक अनुभवी और मशहूर BGMI प्लेयर के तौर पर जाना जाता है। ये भारत के बेस्ट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें जोनाथन गेमिंग के नाम से जानते हैं।

इस लेख को साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
प्रतिक्रिया व्यक्त करें
अच्छा1
शॉकिंग0

अधिक अपडेट के लिए फॉलो करें

FacebookLike
InstagramFollow
TelegramFollow
Google NewsFollow
- Advertisement -
Ad image

सम्बंधित अन्य आर्टिकल

Free Fire India Launch Date
गेमिंग

Free Fire India Launch Date 2026: लॉन्च से पहले Play Store पर दिख रहा ये स्टेटस

किशोर साहू
समय: 7 मि.
Amazon Gift Cards: शॉपिंग वाउचर पाने के 3 आसान तरीकें
Gift Cards

Amazon Gift Cards (2026): शॉपिंग वाउचर पाने के 3 आसान तरीकें

किशोर साहू
समय: 14 मि.
Free Google Play Store Redeem Codes
गेमिंग

Free Google Play Store Redeem Codes: ₹20, 70, 100, 140

किशोर साहू
समय: 8 मि.
BGMI Redeem Code
गेमिंग

BGMI Redeem Code: 4 कारण जिनकी वजह से कोड काम नहीं करता

किशोर साहू
समय: 8 मि.
कॉपीराइट © 2026 - हिंदी बिगिन | सर्वाधिकार सुरक्षित
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें
  • गोपनियता निति
adbanner